लाइब्रेरियन द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किया गया, सीखने-सिखाने की सामग्री का संग्रह

फ़ाउण्डेशन के पुस्तकालयों के नेटवर्क में विश्वविद्यालय, ज़िला संस्थानों और जिन जिलों में हम काम करते हैं उनके प्रखण्ड (ब्लॉक) में शिक्षक शिक्षण केंद्र (टीएलसी) के पुस्तकालय शामिल हैं।

हमारे पास पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं, शोध-पत्रों, स्कूली पाठ्य-पुस्तकों और शिक्षण-सामग्रियों का विशाल संग्रह है। साथ ही हमारे पास मौजूद डेटाबेस, ऑडियो-विजुअल और डिजिटल संसाधनों का सभी स्तर और उम्र के लोग, शिक्षण-समुदाय, शिक्षा पदाधिकारी और विद्यार्थी लाभ उठाते हैं।

Resources-banner
LibraryLocations
border-image

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन पुस्तकालय कहाँ-कहाँ हैं

हमारे बेंगलूरु और भोपाल विश्‍वविद्यालय कैंपस के अलावा करीने से चुनी हुई किताबों की लाइब्रेरी ज़िला संस्थानों और टीचर लर्निंग सेंटर्स में मौजूद हैं। यहाँ राज्यवार सूची दी जा रही है।

Libraryresourceguide
border-image

पुस्तकालय संसाधन उपयोग संबंधी निर्देश

हमारे संसाधन गाइड्स विशिष्ट विषयों या शैक्षणिक विषयों के लिए ध्यानपूर्वक चुने हुए संग्रह प्रदान करते हैं। ये ज़रूरी पुस्तकों, पत्रिकाओं, डेटाबेस और अन्य संदर्भ सामग्री तक पहुँच प्रदान करते हैं। आसान नेविगेशन उपयोगकर्ताओं को उनके अध्ययन या अनुसंधान के क्षेत्र में गहराई से जाने में मदद करता है।

LibraryArchives
border-image

पुस्तकालय अर्काइव

हमारे अर्काइव में पुस्तकों, रिकॉर्ड, वस्तुओं, दुर्लभ दस्तावेज़ों, दृश्य-श्रव्य और डिजिटल सामग्रियों का संग्रह प्रदर्शित किया गया है। ये व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा दान किए गए हैं। ये संसाधन विद्यार्थियों, फैकल्टी, फ़ाउण्डेशन सदस्यों और तमाम जनता के लिए उपलब्ध हैं।