ग्राम सेवा ट्रस्ट

ग्राम सेवा ट्रस्ट की स्थापना 1994 में गुजरात के नवसारी, सूरत और डांग ज़िलों तथा महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के सुरगाणा ब्लॉक में ग्रामीण और आदिवासी समुदायों की सेवा के लिए की गई थी। इसका 100 बिस्तरों वाला अस्पताल सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्रीरोग, बाल चिकित्सा, हड्डी, दंत, नाक कान व गला, त्वचा रोग और मनोचिकित्सा में द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है। अस्पताल में आईसीयू, एनआईसीयू, डायलिसिस यूनिट, ऑपरेशन थिएटर, प्रयोगशाला, फिजियोथेरेपी विभाग और जिला अर्ली इंटेर्वेंशन केंद्र भी हैं। इसके सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नवसारी और डांग ज़िलों के 109 गांवों तक पहुँच बनाए हुए हैं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, गैर-संक्रामक रोगों और मानसिक स्वास्थ्य पर काम करते हैं।
