क्रिश्चियन अस्पताल छतरपुर

वर्ष 1930 में स्थापित 100 बिस्तरों वाला क्रिश्चियन अस्पताल छतरपुर (CHC), मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में गरीब और वंचित समुदायों को किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ और शिक्षा प्रदान करता है। इसकी सेवाओं में प्रसूति एवं स्त्रीरोग, बाल चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग, नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा, मनोचिकित्सा और गंभीर रोग चिकत्सा शामिल हैं। अस्पताल में लेवल 3 की एनआईसीयू भी है। इसका सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम 124 ग्रामीण गांवों और 10 शहरी वार्डों के लोगों तक पहुँचता है। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, स्कूल स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, ग्रामीण नेत्र-जांच शिविर, दिव्यांगजनों के समावेशन की पहल तथा कमजोर परिस्थितियों में रहने वाली लड़कियों के लिए सहायता शामिल है।