हमारे काम का दायरा और भी कई क्षेत्रों में बढ़ रहा है





छवि क्रेडिट: नेपोलियन पांडियन, पुरूषोत्तम ठाकुर
अन्य क्षेत्र हम विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोगियों के माध्यम से काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ के बारे में विस्तार से अनुदान के अंतर्गत बताया गया है। हमारी पहलकदमियों में बेंगलुरु में बेघरों को आसरा प्रदान करने से लेकर आंध्र प्रदेश और झारखंड में आदिवासी समुदायों तक आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुँच बढ़ाना शामिल है। हम नागरिक समुदायों और इसकी संस्थाओं को क्षमता वर्धन, प्रचार के लिए नेटवर्क बनाकर मजबूत कर रहे हैं साथ ही सरकारी प्रयासों को भी मदद कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त हमारे कुछ खास और महत्त्वपूर्ण काम निम्न हैं:
- कर्नाटक में शिक्षा से सम्बद्ध अपने काम में, हम सरकारी स्कूलों में पोषण पूरक के रूप में मध्याह्न भोजन में सप्ताह में 4 दिन अंडा या केला प्रदान कर रहे हैं। ये सहयोग 45 लाख बच्चों तक पहुँच रहा है। इस कार्यक्रम में 3 वर्षों के लिए 1500 करोड़ रुपये की हमारी प्रतिबद्धता है।
- हम युवाओं के साथ काम करके उनमें समाज के प्रति प्रतिबद्धता और संवैधानिक मूल्यों की प्रैक्टिस विकसित कर रहे हैं। वर्तमान में 4.5 लाख से अधिक युवा हमसे या हमारे सहयोगियों से जुड़े हैं।
- सामाजिक क्षेत्र में तकनीक उपयोगी हो सकती है अगर उसे सुविचारित तरीके से इस्तेमाल में लाया जाए। हम टकीं के उपयोग के लिए मनाव क्षमता विकसित
- कला और संस्कृति संबंधी काम में फाउंडेशन भारत के लोगों तक तमाम कहानियाँ पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करता है। ये कहानियाँ लोगों तक विभिन्न माध्यमों और रूपों- जैसे, रेडियो और पॉडकास्ट, कला संगीत और फिल्म के रूपों में पहुँचती हैं।

